त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस का चैकिंग अभियान हुआ तेज — कुल 140 के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | आगामी धनतेरस व दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग, नाबालिग वाहन चालक, शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा देर रात्रि तक व्यापक चैकिंग एवं गश्ती अभियान चलाया गया।

थाना थल क्षेत्रान्तर्गत दो व्यक्तियों —

1️⃣ केशर राम निवासी कोटगाड़ी, थाना थल पिथौरागढ़
2️⃣ नरेन्द्र प्रसाद निवासी कोटगाड़ी, थाना थल पिथौरागढ़

द्वारा सरेआम लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाया जा रहा था। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वे नहीं माने और पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने लगे। थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
🔹 इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के तहत कुल 140 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *