पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा पुलिस लाईन व अग्निशमन शाखा का निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ व अग्निशमन शाखा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला व प्रभारी अग्निशमन नरेन्द्र प्रसाद सहित सभी तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस लाईन कार्यालय, स्टोर, क्वार्टर गार्द, एम0टी0 आदि तथा अग्निशमन शाखा का बारीकी से अवलोकन किया। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसके अतिरिक्त, पुलिस लाईन में कर्मचारियों के समस्या व सुझावों की जानकारी ली तथा उनका समाधान करने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *