पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त आनन्द सिंह निवासी क्वैराली बेरीनाग को उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply