पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में आज प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल व अपर उ0नि0 भुवन आर्या की टीम द्वारा ई-वैन के माध्यम से नगर निगम तिराहा एवं सिमलगैर बाजार क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि अज्ञात कॉल्स, संदिग्ध लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं एवं ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों में सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही सभी को यह भी बताया गया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लोगों को सतर्कता ही सुरक्षा का संदेश देते हुए जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
साइबर अपराधों से रहें सतर्क — पिथौरागढ़ पुलिस की ई-वैन पहुँची बाजारों तक |
















Leave a Reply