गुमशुदा मोबाइल बरामद, कोतवाली धारचुला पुलिस ने संबंधित मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई जारी है ।

इसी क्रम में—

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला, हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली धारचुला पुलिस ने CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए धारचुला के तीन व्यक्तियों के मोबाइल बरामद किए और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके स्वामियों के सुपुर्द किया।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत फोन की पूरी जानकारी के साथ नजदीकी थाने में सूचित करें, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *