दुकान की “शराब फैक्ट्री” पर कोतवाली पिथौरागढ़ ने मारा छापा दुकान संचालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निरंतर सघन जांच अभियान चला रही है । इसी क्रम में, प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, कांस्टेबल नीरज भोज और कांस्टेबल होशियार सिंह की टीम ने बैंक रोड पर चेकिंग के दौरान एक दुकान से 18 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर दुकान संचालक गौरव कुमार, पुत्र कृष्ण प्रसाद, निवासी लोहारगॉव डीडीहाट हाल निवासी लिन्ठ्यूडा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *