अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा अग्निशमन सुरक्षा कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ |  फायर स्टेशन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद द्वारा डॉन बोस्को पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में अग्निशमन सुरक्षा कार्यक्रम किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ और छात्र- छात्राओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन और घरेलू गैस सिलेंडर में लगने वाली आग और आगामी दीपावली पर्व में पटाखों का सावधानी पूर्वक प्रयोग और बचाव के तरीकों के बारे में मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया। तत्पश्चात टीम को विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *