पिथौरागढ़ | आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आ*र्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर मुनस्यारी में स्थानीय नागरिकों हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । 
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को निम्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के उपाय
• यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन का महत्व
• जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• आपातकालीन महत्वपूर्ण नंबर (112, 1930 आदि) की जानकारी
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय
इस प्रकार के कार्यक्रमों से आमजन में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-सुरक्षा की समझ तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।
















Leave a Reply