ऑपरेशन कालनेमी के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध जारी अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ढोंगी बाबाओं व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, उपनिरीक्षक मनोज जलाल व पुलिस टीम ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर चार बाबाओं का सत्यापन किया जो भिक्षा मांगने का कार्य कर रहे थे। सत्यापन के बाद उन्हें जनपद से बाहर भेजा गया व अपने घर जाने की सख्त हिदायत दी गई ।

पुलिस का आमजन से अनुरोध —
👉 अज्ञात या संदिग्ध बाबाओं, फकीरों को घर या धार्मिक स्थलों में न ठहराएं।
👉 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

📞 आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प — पिथौरागढ़ पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *