पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पार्थ शिखर कोचिंग संस्थान, जाजरदेवल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणाम, नए कानूनों की जानकारी एवं ट्रैफिक नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इ
स दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि—
ऑनलाइन फ्रॉड, OTP शेयरिंग, फेक लिंक, साइबर बुलिंग आदि से कैसे बचें।
नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया गया।
बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर निसंकोच पुलिस से संपर्क करने एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा 112 आपातकालीन नंबर की जानकारी दी गई।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाना रहा।
















Leave a Reply