पिथौरागढ़ पुलिस रख रही है बुजुर्गों का खास ख्याल मित्रता, सेवा और सुरक्षा के भाव के साथ वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्त पन्त (चौकी प्रभारी ओगला) मय टीम ने क्षेत्र के दूरस्थ गाँव पत्थरकोट का भ्रमण कर बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की। उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं का समाधान जल्द ही करने का आश्वासन दिया । पुलिस टीम ने बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 व मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। टीम के आत्मीय व्यवहार से प्रभावित होकर बुजुर्गों ने पुलिस को आशीर्वाद दिया और कहा कि पिथौरागढ़ पुलिस उनके लिए परिवार जैसी है । यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा और पुलिस हर समय वरिष्ठ नागरिकों की सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *