थाना अस्कोट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में उप निरीक्षक बसंत पंत मय पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज (अटल उत्कृष्ट विद्यालय), नारायण नगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को निम्न विषयों पर जानकारी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के उपाय
• यातायात नियमों की जानकारी एवं पालन का महत्व
• जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• नशे के दुष्परिणाम
• आपातकालीन महत्वपूर्ण नंबर (112, 1930 आदि) की जानकारी
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक एवं विधिक विषय

इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में कानून के प्रति सम्मान, आत्म-सुरक्षा की समझ तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *