पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़
ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी द्वारा वारण्टी अभियुक्त विनोद चंद्र जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी निवासी मेल्डुंग्री पिथौरागढ़ को ऐंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध चोरी के मामले में वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त हाजिर नहीं हुआ, जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
वारण्टी अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply