पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के0 एस0 राव
त के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चंडाक), हे0का0 भूपेंद्र सिंह, का0 नीरज भोज एवं का0 गोविन्द सिंह की टीम द्वारा चंडाक बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान अभियुक्त अमित पांडे पुत्र पूरन चंद्र निवासी ग्राम गुरुड़ा, पिथौरागढ़ को 5 पेटी अवैध शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया ।गौरतलब है कि आज महात्मा गांधी जयंती (02 अक्टूबर) के अवसर पर शराब की दुकानें बंद (ड्राई डे) रहती हैं, जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त ऊँचे दामों पर लोगों को शराब बेच रहा था | अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
ड्राई डे पर अवैध शराब बिक्री पर पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार एक अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5 पेटी शराब व बीयर के साथ धर दबोचा |
















Leave a Reply