पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत खेतार भण्डारी निवासी खिलेन्द्र सिंह भण्डारी पुत्र भगवान सिंह द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर उत्पात मचाने की सूचना पर अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम मौके पर पहुँचे तथा उक्त व्यक्ति को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट
मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्रपाल सिंह द्वारा बलुवाकोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले हरीश सिंह ऐरी पुत्र नरेन्द्र सिंह ऐरी निवासी जौलाड़, बलुवाकोट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसंत पंत द्वारा अस्कोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले देवेन्द्र प्रसाद पुत्र शंकर राम निवासी नारायण नगर, अस्कोट को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 86 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply