कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने दो अभियुक्तों को 8.75 ग्राम हेरोईन के साथ किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़| वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें दो हेरोईन (स्मैक) तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत रात्रि में सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा रई से मड सिलौली क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार दो व्यक्तियो पर शक होने पर रोककर पूछताछ की। इस दौरान हिमांशु नाथ के कब्जे से 4.94 ग्राम व युवराज सिंह अलमिया उर्फ युवी 3.81 ग्राम (कुल 8.75 ग्राम )(पन्नी सहित) हेरोईन (स्मैक) बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हिमांशु नाथ निवासी पिथौरागढ व युवराज सिंह अलमिया उर्फ युवी निवासी पिथौरागढ, के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया । अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

बरामद माल- 8.75 ग्राम हेरोईन ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *