महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित |

पिथौरागढ़ | दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन एवं नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत तथा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के पथ पर चलने का संकल्प लिया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *