पिथौरागढ़ | महात्मा गांधी जी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन एवं नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारियों द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन हेतु अपने-अपने थाना/शाखा परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस दौरान प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसके निस्तारण हेतु नगरपालिका को सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस ने इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के संकल्प को दोहराते हुए आमजन से भी अपील की कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई रखें तथा प्लास्टिक का प्रयोग न करें
।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान |
















Leave a Reply