पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त मानवीय कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है ।
इसी क्रम में—
• थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में का0 अभिषेक गोस्वामी द्वारा CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आज एक मोबाइल बरामद कर सकुशल मोबाईल स्वामी नारायण सिंह निवासी मलौन थाना नाचनी के सुपुर्द किया गया।
• थाना बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत भूपेन्द्र सिंह निवासी डीडीहाट का पर्स जो गुम हो गया था, उसे बरामद कर उनके सुपुर्द किया ।

जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने पर संपूर्ण मोबाइल की जानकारी सहित सूचना दें, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो सके।
















Leave a Reply