पुलिस विभाग से दो कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई समारोह संपन्न |

पिथौरागढ़ | पुलिस विभाग में दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले दो कार्मिकों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों को शुभकामनाओं सहित सम्मानित किया गया ।

सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में निम्न अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं:

1. मुख्य आरक्षी शकर लाल – दिनांक 21 अप्रैल 2002 को विभाग में नियुक्त हुए शकर लाल ने विवेकशीलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
2. मुख्य फार्मेसी अधिकारी जीवन सिंह रौतेला – दिनांक 04 जनवरी 1985 से सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने कार्यों से विभागीय मर्यादा को बनाए रखा और टीम भावना से कार्य किया ।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । विदाई समारोह एक गंभीर लेकिन भावुक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें साथियों द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ बिताए गए क्षणों को स्मरण किया गया और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस परिवार सभी सेवानिवृत्तजनों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *