पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना थल व थाना नाचनी पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थाना थल व थाना नाचनी पुलिस टीम द्वारा कक्कड सिंह बैण्ड पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका तो उक्त व्यक्ति हड़बड़ा कर भागने का प्रयास करने लगा । उस पर शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की, इस दौरान उसके कब्जे से 867 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति कमल सागर को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कमल सागर पुत्र स्व0 पप्पू सागर निवासी मंगल पडाव जिला नैनीताल के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना नाचनी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
बरामद माल- 867 ग्राम अवैध चरस ।
















Leave a Reply