यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों को पिथौरागढ़ पुलिस ने क्रेन से हटाया |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं । इन्हीं निर्देशों के क्रम में आज पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जाखनी से बिण मार्ग पर बेतरतीब खड़े दो वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाकर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं नो पार्किंग जोन में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । ऐसे वाहन स्वामियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर वाहन न खड़ा करने संबंधी सख्त चेतावनी दी गई । यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान भी किए गए । पिथौरागढ़ पुलिस की अपील – “सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। कृपया नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें। आपका सहयोग ही सुरक्षित एवं सुचारू यातायात की गारंटी है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *