पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ से लगे हुए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। पुलिस व एस0एस0बी0 टीमों द्वारा सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने हेतु लगातार सीमा क्षेत्रों में गश्त की जा रही है । इसी क्रम में कल थानाध्यक्ष बलुवाकोट
मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं SSB द्वारा बलुवाकोट क्षेत्रांतर्गत सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की गयी तथा सीमा पार से आने-जाने वालों की कड़ी जांच व सत्यापन की कार्रवाई की गयी ।
नागरिकों से अपील
सतर्क रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा हेतु संकल्पबद्ध है।















Leave a Reply