पिथौरागढ़ |
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में, आज थाना बेरीनाग से अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे, है0का0 प्रकाश चन्द्र, हो0गा0 इन्द्र सिंह डांगी का0 चालक नरेन्द्र सिंह मेहता द्वारा ग्राम रूंगड़ी, बनकोट क्षेत्र में की जा रही लगभग दो नाली में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया । इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में सहयोग करने का आह्वान भी किया गया । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा, तथा इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगी ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया |















Leave a Reply