शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली अस्कोट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इसी क्रम में–

थाना अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत कुन्दन चन्द निवासी देवल, अस्कोट द्वारा गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ था । थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 82 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *