गुमशुदा मोबाइल बरामद पुलिस ने किये सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द |

पिथौरागढ़ | गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में—

थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी दत्त पाण्डे, का मोबाइल बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए त्रिलोक राम का मोबाइल बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर सूचना अपलोड करें, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *