पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Best Employee of the Month – उ0नि0 कमलेश जोशी

अन्य सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी – सहायक अभियोजन अधिकारी रितेश वर्मा, उ0नि0 मनोज जलाल, अपर उ0नि0 विनोद भट्ट, हे0का0 हेम चन्द्र पाण्डे, हे0का0 अशोक बुदियाल, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह रावत, हे0का0 शंकर देवड़ी, हे0का0 राजेश कुमार, हे0का0 मनोज कुमार, हे0का0 राकेश मेहरा, हे0का0 कृष्ण चन्द्र पन्त, का0 चालक जगदीश मारकूना, का0 नीरज भोज, का0 होशियार सिंह, फायर मैन राकेश वृजवाल, फायर मैन भरत सिंह, म0का0 अंकिता एवं होमगार्ड कंचन।
गोष्ठी के प्रमुख बिंदु –

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं का समाधान।
थानावार लंबित विवेचनाओं की समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश।
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्यवाही व जनजागरूकता।
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चैकिंग एवं संयुक्त गश्त।
बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करना।
आपदा सीजन एवं धार्मिक यात्राओं के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा हेतु सतर्कता।
सोशल मीडिया पर भ्रामक/अवैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी।
इस अवसर पर सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0 रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *