नशे के सौदागर पर शिकंजा पिथौरागढ़ पुलिस ने तोड़ा तस्करों का हौसला पहाड़ों को हेरोईन सप्लाई करने वाला नशे का सरगना पुलिस की गिरफ्त में |

पिथौरागढ़  | उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग-फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है । एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो व्यक्तियों को 8.48 ग्राम हेरोईन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था । सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान पहाड़ों को हेरोईन सप्लाई करने में मंजीत सिंह पुत्र सन्तोख सिंह निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, उधमसिंहनगर का नाम प्रकाश में आया। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई । उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी (चौकी प्रभारी घाट) व का0 देवेन्द्र सिंह द्वारा दबिश देकर अभियुक्त मंजीत सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । अभियुक्त पहाड़ों में हेरोईन की सप्लाई कर युवाओं को नशे की चपेट में ला रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नशे के नेटवर्क को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *