जनपद पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री को घर पर अकेला पाकर रवि नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा अभियुक्त रवि के विरुद्ध धारा 137(2) BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष जाजरदेवल
मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए त्वरित कार्रवाई में पण्डा बाईपास के पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा अभियुक्त रवि पुत्र भने पारकी, निवासी तोली गांव, जिला बैतड़ी (नेपाल), उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मामले में गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।
गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार |















Leave a Reply