विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पुलिस लाइन, फायर सर्विस व समस्त थानों में शस्त्रों की पूजा-अर्चना |

पिथौरागढ़ | आज विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पुलिस लाइन, अग्निशमन केन्द्र व समस्त थानों में परम्परागत रूप से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में शस्त्रों एवं उपकरणों की विधिवत पूजा की गयी। शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के महत्व, सुरक्षा एवं अनुशासित प्रयोग की सीख दी गयी । पूजा-अर्चना में पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, पुलिस उपाधीक्षक के0एस0रावत, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, समस्त थाना प्रभारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारी/कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *