पिथौरागढ़ | अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में प्रभारी स्टेशन अधिकारी पिथौरागढ़ नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पिथौरागढ़ की चेस्ट करेंसी का अग्नि सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान–
• बैंक परिसर में उपलब्ध सभी प्राथमिक अग्निशमन व्यवस्थाओं की जाँच की गई।
• सभी उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
• बैंक प्रबंधक, स्टाफ एवं सुरक्षा गार्ड को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग एवं उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
• अग्नि सुरक्षा संबंधी पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, पिथौरागढ़ क्षेत्रांत
र्गत विभिन्न अस्पतालों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर–
• आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
• प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।















Leave a Reply