महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं परिवार को धमकी देने वाले अभियुक्त को मुनस्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | ग्राम शंखधुरा, मुनस्यारी निवासी केदार सिंह द्वारा थाना मुनस्यारी में तहरीर दी गयी कि दीपक नाम के एक युवक द्वारा उनकी पत्नी को फोन, फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार धमकाया गया तथा आत्महत्या के लिए उकसाया गया। जिसके परिणामस्वरूप उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इसके उपरान्त अभियुक्त द्वारा वादी के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही थी । तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी में अभियुक्त दीपक के विरुद्ध धारा 108/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी धारचुला के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दीपक सिंह निवासी मसूरिया, पो0 पांखू, थाना थल को थल से नाचनी रोड पर गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *