पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में कोतवाली अस्कोट एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस द्वारा सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) के साथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया
।
अभियान के अंतर्गत –
थानाध्यक्ष कोतवाली अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्कोट क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग की । एसएचओ कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जौलजीबी क्षेत्र में सीमा पर पैदल गश्त एवं चेकिंग की । इस दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा, सतर्कता एवं सहयोग संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस एवं एस.एस.बी. को अवगत कराएं ।















Leave a Reply