पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई । गुप्त सूचना के आधार पर अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, हे0का0 शकर देवड़ी तथा का0 जगदीश मारकूना की संयुक्त पुलिस टीम ने पाँखू गांव से डाडल जाने वाले रास्ते पर दबिश देकर अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र स्व0 दिवान सिंह निवासी ग्राम डाडल थाना थल को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया | अभियुक्त के विरुद्ध थाना थल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । एसपी
रेखा यादव ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
थाना थल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |















Leave a Reply