शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 03 लोगों को लिया पुलिस हिरासत में |

पिथौरागढ़ |पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।

इसी क्रम में–

थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक खुशाल सिंह पापड़ा निवासी पापड़ी मुनस्यारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में उ0नि0 श्री संदीप पिलख्वाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में कार चलाने वाले चालक मधुर सिंह गुंज्याल निवासी तिलढुंगरी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना थल क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में नरेन्द्र सिंह निवासी बोल्टा, थल को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 73 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *