कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर धर दबोचा ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले ढाबा संचालक को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।

इसी क्रम में–
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चण्डाक) हे0 का0 राजकुमार, का0 सोनू कार्की द्वारा चण्डाक बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी कर अभियुक्त अमित चन्द्र पाण्डे पुत्र पूरन चन्द्र पाण्डे निवासी ग्राम गुरूड़ा पिथौरागढ़ के कब्जे से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 आशीष रावत चौकी प्रभारी वड्डा, हे0 का0 मनोज कुमार, हे0 का0 पंकज भण्डारी द्वारा चैकिंग के दौरान जाजरदेवल बाजार से जम्मू गली में एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने वाले ढाबा संचालक मो0 नईम पुत्र मो0 हनीफ निवासी ग्राम गैठना जाजरदेवल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 90 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा कुल 5 वाहन सीज कर थाने में खड़े किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *