साथी हाथ बढ़ाना मुश्किल में साथ निभाना पिथौरागढ़ पुलिस सदैव आपके साथ, हर परिस्थिति में तत्पर |

पिथौरागढ़ | कोतवाली जौलजीबी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चामी के पास एक विशालकाय पेड़ के गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई है, जिससे यात्रियों व ग्रामीणों का आवागमन पूर्णतः ठप हो गया । मौके पर एसएचओ नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ को हटाया और मार्ग को पुनः सुचारु किया । रास्ते में फंसे यात्रियों व ग्रामीणों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *