पिथौरागढ़ | एस0पी0 रेखा यादव के निर्देशन पर सी0ओ0
गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थाना जाजरदेवल पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेडीकल स्टोरों में छापेमारी की गयी । इस दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा मेडिकल संचालकों को लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप मेडिकल संचालित करने की हिदायत दी गयी । किसी भी मेडिकल में अनियमितता पायी जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । चेकिंग अभियान में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम, औषधि निरीक्षक पंकज पंत उपस्थित रहे ।
थाना जाजरदेवल पुलिस व औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेडीकल स्टोरों में की ताबड़तोड़ छापेमारी मेडिकल स्टोर संचालकों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश |















Leave a Reply