पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव की अध्यक्षता में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ एक ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना था
।
बैठक के प्रमुख बिंदु
पुलिस से जुड़े विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा की गई।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पोर्टलों पर उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें।
प्रत्येक थाना/शाखा स्तर पर डाटा का नियमित व समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
तकनीकी माध्यमों के जरिए पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
लिस अधीक्षक का संदेश
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि—
डिजिटल प्लेटफार्मों का सही उपयोग पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाएगा।
समय पर एवं सटीक डाटा एंट्री से जनसेवा कार्यों की गुणवत्ता बढ़ेगी।
सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें, ताकि पुलिस व्यवस्था आधुनिक तकनीक के अनुरूप और अधिक मजबूत बन सके।















Leave a Reply