कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा मेहरा, अ0उ0नि0 शांति प्रकाश मय पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बेरीनाग में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में छात्राओं को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—

• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव
• नशे के दुष्परिणाम
• पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की उपयोगिता
• साइबर ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया
• महिला सम्बन्धी अपराधों पर महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 पर त्वरित सूचना देने की जानकारी
• सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 एवं जनहित हेतु प्रचलित पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• महिला सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक व कानूनी विषय

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *