चोरी की घटना का खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में–

नगतड़ निवासी खुशाल सिंह द्वारा थाना बलुवाकोट में तहरीर दी गई कि रात्रि के समय उनकी परचून की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹1000/- नगद धनराशि एवं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए हैं । प्राप्त तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा द्वारा मामले की विवेचना की गई। विवेचना के दौरान सुरागरसी-पतारसी एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र लक्ष्मण राम निवासी नगतड़ बलुवाकोट को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान एवं नगद धनराशि बरामद की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *