पिथौरागढ़ | आज भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती के पावन अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ में श्र
द्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय में पंडित पन्त जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । साथ ही क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला के0एस0रावत सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थानों एवं पुलिस लाइन में भी पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया । पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी देश की आज़ादी के संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी नेता थे। उनके योगदान को स्मरण करते हुए पुलिस विभाग द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित |















Leave a Reply