नेपाल में उत्पन्न हालात के दृष्टिगत पिथौरागढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर, सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी बाहरी व्यक्तियों के सत्यापनों का चैकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | नेपाल राष्ट्र में वर्तमान में उत्पन्न हिंसक परिस्थितियों के मद्देनज़र पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। चूँकि जनपद पिथौरागढ़ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा पुलिस उपाधीक्षक धारचूला  के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस बल द्वारा सीमा क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ मिलकर संयुक्त गश्त एवं निगरानी की जा रही है। झूलापुलों एवं सीमा से जुड़े संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमा पार से आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा अराजक गतिविधि को जनपद की शांति एवं सुरक्षा में बाधा न डालने दिया जाए| साथ ही, पिथौरागढ़ में निवासरत नेपाली नागरिकों व बाहरी जनपदों के लोगों के दस्तावेजों एवं निवास सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। बिना सत्यापन के निवासरत पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । जनपद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर दें, और अफवाहों पर ध्यान न दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *