पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में, जनपद पुलिस द्वारा “मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के संकल्प के साथ वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 कमलोश जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम द्वारा दूरस्थ
ग्राम पुराण का भ्रमण कर बुजुर्गों से आत्मीय भेंट की गई। उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया तथा कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया । पुलिस टीम ने बुजुर्गों को पुलिस सहायता नंबर 112 एवं मोबाइल नंबर 9411112982 की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। पुलिस सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहेगी और उनकी सुरक्षा की गारंटी बनेगी । साथ ही, साइबर ठगी में बुजुर्गों को शिकार बना रहे ठगों के बारे में जागरूक किया गया एवं बचाव के उपाय भी साझा किए गए ।
वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान पिथौरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान |















Leave a Reply