पिथौरागढ़ | चौकी प्रभारी एंचोली उ0नि0 कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गोमती देवी पत्नी स्व. गंगा सिंह निवासी खटोली तल्ली, चम्पावत ऐचोंली तिराहे के पास घूमती हुई मिलीं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे रास्ता भटक गई हैं तथा उनकी आँखों से भी कम दिखाई देता है । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पते की जानकारी की गई तथा संपर्क कर उनके पुत्र मंगल सिंह पुत्र स्व. गंगा सिंह निवासी खटोली तल्ली, जिला चम्पावत, हाल निवासी पितरोटा, पिथौरागढ़, को मौके पर बुलाया गया । पुलिस द्वारा गोमती देवी को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द किया गया, जिसके उपरांत परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।
रास्ता भटकने वाली वृद्धा को पुलिस टीम ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया |















Leave a Reply