पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है ।
इसी क्रम में–
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः 1-प्रयांशु कुमार निवासी चमढुंगरी, कनालीछीना, 2- मयंक सौन निवासी चिमतोली, जाजरदेवल को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 92 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा कुल 5 वाहन सीज कर थाने में खड़े किये गये ।















Leave a Reply