कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा डिग्री कॉलेज गंगोलीहाट के छात्रों को किया गया जागरूक |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय, गंगोलीहाट में छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में छात्रों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई—
• साइबर क्राइम एवं उससे बचाव
• नशे के दुष्परिणाम
• जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल (सीटीजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि)
• महिला सम्बन्धी अपराधों से सुरक्षा एवं जागरूकता
• अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक व कानून सम्बन्धी विषय

साथ ही आगामी छात्र संघ चुनावों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए तथा यह भी अवगत कराया गया कि अराजक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *