शराब तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार लगातार जारी ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/बेचने वाले संचालक को किया गया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में होटल/ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने एवं शांति व कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में—
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0का0 भूपेन्द्र सिंह एवं का0 नीरज भोज द्वारा लिन्ठ्यूडा तिराहे के पास ढाबे की आड़ में शराब बेचने/पिलाने की सूचना पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान ढाबा संचालक विक्रम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी लिन्ठ्यूडा, पिथौरागढ़ को 11 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *