पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में, सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जा रहा है।
इसी क्रम में–
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0 का0 मनोज कुमार, हे0 का0 गंगा सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान सुवालेख बाजार स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक देवेन्द्र सिंह ज्याला निवासी भद्ररिका रसियापाटा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
चौकी प्रभारी सेराघाट उ0नि0 भुवन चन्द्र गहतोड़ी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजकुमार निवासी बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थाना बलुवाकोट के ग्राम डुंगातोली में रवीन्द्र सिंह धामी द्वारा शराब पीकर अपने भाई व भतीजे के साथ गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । सूचना मिलन पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति रवीन्द्र सिंह को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया ।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 80 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply