फायर स्टेशन पिथौरागढ़ के अधिकारी को पदोन्नति पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहनाए गए स्टार |

पिथौरागढ़ | आज पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस अवसर पर फायर स्टेशन पिथौरागढ़ में तैनात दया किशन को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी से अग्निशमन अधिकारी पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा तीसरा स्टार पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *